
ब्योरो, रिपोर्ट, बांका बोल रहा…
बांका जिले के ओढ़नी डैम को पर्यटन के मानचित्र से ऊपर उठाकर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी नया आयाम मिलने जा रहा है। 450 एकड़ में फैले इस विशाल जलाशय जिसकी औसत गहराई 28 फिट है, उसमें पानी के खेल को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने शनिवार को ओढ़नी डैम का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री श्रेयसी सिंह का स्वागत जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और एडीएम अजीत कुमार ने बुके देकर किया।इसके बाद मोटरबोट के सहारे वे विभागीय अधिकारीयों के साथ ओढ़नी डैम के बीच में बने टापू स्थित रिसॉर्ट पहुंची । जहां की प्राकृतिक सुंदरता और पानी में अठखेलियां करते हुए विदेशी पक्षियों को देखकर अनायास ही उनके मुंह से निकला व्हाट ए ब्यूटीफुल प्लेस इट इज !
रिजॉर्ट स्थित कैफेटेरिया और पार्क के साथ स्विमिंग पूल का मुआयना करने के बाद वे वापस उसी मोटर बोट से किनारे लौट गई।इस दौरान उन्होंने ओढ़नी वाटर रिजर्वायर को अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी के रूप में विकसित करने की अपनी दूरदर्शी योजना से सभी को अवगत कराया। मालूम हो कि वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी के निर्माण को लेकर जिला प्रशाशन द्वारा एडीएम की अध्यक्षता में तीन जगहों पर तीन एकड़ का जमीन चिन्हित किया गया है।इन्हीं तीनों जगह में से एक जगह पर भव्य स्पोर्ट्स एकेडमी का निर्माण निकट भविष्य में बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा कराया जायेगा। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि खेल विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को विकसित करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओलंपिक जैसे टूर्नामेंट में खेले जाने वाले खेल कयाकिंग और कैनोइंग का प्रशिक्षण बिहार के साथ ही देशभर के खिलाड़ियों को कुशल ट्रेनर द्वारा दिलाया जायेगा। देश के एथलीट खिलाड़ियों को इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी के बन जाने से एक बेहतरीन प्रशिक्षण केंद्र मिलेगा।जहां ट्रेनिंग लेकर बिहार के साथ साथ पूरे भारत के प्रतिभावान और ऊर्जावान खिलाड़ी अपने देश के लिए कई मेडल जीतकर का सकेंगे।खेल मंत्री श्रेयसी ने देश के लिए निशानेबाजी में कॉमन वेल्थ गेम में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है और उनका सपना है कि भारत के खिलाड़ी ओलंपिक्स में भी अपना परचम लहरा सकें,इसलिए इस प्रोजेक्ट को काफी महत्वाकांक्षी बताया जा रहा है।मंत्री के निर्देश पर जिला खेल पदाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी द्वारा लोधम पंचायत में सरकारी स्कूल के पीछे,दक्षिणी कटेली में पंचायत सरकार भवन के पास और डैम के पीछे कटोरिया प्रखंड के बड़वासिनी पंचायत में भी भूमि निरीक्षण कर भवन निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है।जल्द ही स्थल निरीक्षण के उपरांत जगह को राजस्व विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेकर वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश डीएम और डीएसओ को दिया गया है।खेल मंत्री के साथ उनकी माता और पुर्व सांसद पुतुल देवी,पमपम सिंह,सुमन सिंह, सौरभ सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।