
ब्योरो रिपोर्ट, बांका बोल रहा…
उमंग–2026 प्रमंडल स्तरीय खेलकूद व अन्य पाठ्येतर प्रतियोगिता में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। भागलपुर के सबौर अभियंत्रण महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में बांका महाविद्यालय की छात्राओं ने महिला वालीबाल, शतरंज, कैरम, एथलेटिक स्प्रिंट दो सौ मीटर और चार सौ मीटर, लान्ग जंप, हाई जंप और शाटपुट जैसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए ट्राफी अपने नाम किया है। वहीं महाविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम और कैरम टीम ने भागलपुर की टीमों को पराजित कर राज्य स्तरीय उमंग के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शब्बीरुद्दीन ने सभी प्रतिभागियों के प्रति खुशी प्रकट किया है। खेल समन्वयक प्रो. अजीत कुमार और प्रो. निशांत भारती का योगदान सराहनीय रहा।